Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Forecast: उत्तर में 5 दिन तक चलेगी लू, हिमालय रीजन भी तप रहा, दिल्ली- NCR में राहत, जानिए बड़े अपडेट

Weather Forecast: भीषण के गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर में प्री- मॉनसून की बारिश का का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में मानसून छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा, जिसके बाद तेजी से लू की स्थिति में बदलाव आएगा। जबकि दिल्ली एनसीआर प्री- मॉनसून बारिश के चलते तापमान काफी कम हुआ है। लेकिन अगले 24 घंटे में एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है. आज से इसका असर कमजोर हो जाएगा. लेकिन यहां पूर्वी हवाएं आगे बढ़ेंगी जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा, फिर भी संभावना है कि दिल्ली में 23-24 को अलग-अलग लू चल सकती है। गुरुवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने कहा कि बारिश की स्थिति दिल्ली में सिर्फ गुरुवार तक ही रहेगी। दिल्ली में 23-24 को अलग-अलग लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

Weather Forecast updates Heat wave

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के भीतर मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है, "मानसून और आगे बढ़ गया है। हमें उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों के भीतर पूर्वी मध्य भारत और पूर्वी भारत - छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, बंगाल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश कर जाएगा। इस बीच छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी, बंगाल बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में उमसभरी गर्मी का दौर जारी है।

इन सभी राज्यों में उमस बढ़ गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत में भी आज हल्की गर्मी दर्ज की गई है पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, लेकिन कल से इसके वहां से आगे बढ़ने की संभावना है, इसलिए परसों से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है लेकिन पश्चिमी यूपी को 5 दिनों तक लू की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।"

दिल्ली में प्री मानसून की बारिश
वहीं पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी ने इन दोनों राज्यों के लिए फिलहाल कोई लू की चेतावनी जारी नहीं की है। जबकि दिल्ली में प्री मानसून की बारिश के चलते गर्मी से राहत की बात कही जा रही है। आईएमडी की साइंटिस्ट सोमा सेन ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम का ताजा अपडेट देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले 24 घंटे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि ये राहत एक दिन से ज्यादा नहीं होगी।

आईएमडी साइंटिस्ट सोमा सेन ने कहा, "दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। इसका असर अगले कुछ घंटों में कमजोर हो जाएग। लेकिन यहां पूर्वी हवाएं आगे बढ़ेंगी जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। फिर भी आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में 23-24 को अलग-अलग स्थाने पर लू चलने की संभावना है...आज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+