Weather News: दिल्ली में क्या आज मिलेगी उमस से राहत? जानें IMD ने कहां-कहां जारी किया बारिश का अलर्ट?
Weather News: जुलाई का महीना अब अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही मानसून ने एंट्री देश भर में ले ली है। जहां एक तरफ मानसून के चलते तेज बारिश से उमस से राहत मिल रही है। वहीं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मी और उमस से बेहाल नजर आ रही है। तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दिल्लीवासियों के लिए दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर दो बजे के बाद मौसम करवट बदल सकता है। ठंडी हवाओं के साथ आकाश में काले बादलों का डेरा छाया रहेगा। अनुमान है कि बारिश की बूंदे दिल्ली को उमस से राहत का अहसास कराएंगी। तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं इस पूरे सप्ताह के मौसम पर नजर डालें तो राजधानी में पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना है। अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

- 18 जुलाई: कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कच्छ छिटपुट अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 18 से 19 जुलाई: केरल, माहे, गुजरात क्षेत्र।
- 18 से 20 जुलाई: तटीय आंध्र प्रदेश, यनम।
- 19 और 20 जुलाई: विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 20 को मराठवाड़ा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 19-21 तारीख: गंगा के पश्चिमी बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
- 20 और 21 जुलाई: पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
- 18 और 21 जुलाई को हरियाणा-चंडीगढ़।
- 18, 20 और 21 जुलाई: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय।
- 21 तारीख: झारखंड।
5 दिनों में इन राज्यों बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications