Weather Forecast: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
Weather Forecast: गर्मी से चुभ रहे उत्तर भारत में अब झमाझम बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 22 से 26 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए इन जगहों पर रेड अलर्ट घोषित है। उसने लोगों से अपील की है को वो इन पांच दिनों में जब भी घर से बाहर निकलें, मौसम अपडेट चेक करके ही निकलें।

इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश
आईएमडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम और पूर्वी राजस्थान आंधी-पानी की आशंका है, इस दौरान बिजली भी चमक सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश (Weather Forecast)
आईएमडी ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की भविष्यवाणी की है, मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं , उसने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।
सिक्किम और ओडिशा में भारी वर्षा की भविष्यवाणी
मानसून हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और कश्मीर, जम्मू और पंजाब में आगे बढ़ चुका है। इस अवधि के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके अतिरिक्त, 22 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 22-27 जून के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा का पूर्वानुमान (Weather Forecast)
आईएमडी ने 22-28 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही, 22-26 जून के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में तेज सतही हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली) चलने की संभावना है।
मछुआरों के लिए चेतावनी (Weather Forecast)
मौसम विभाग ने 22-27 जून के दौरान अरब सागर क्षेत्र, गुजरात तट, कोंकण तट, कोंकण तट से दूर, सोमालिया, ओमान और यमन तटों पर मछली पकड़ने के लिए जाने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के संबंध में, मछुआरों को 22-25 जून के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश तट, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों और 22 से 26 जून तक अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications