Weather Forecast: उत्तर में चढ़ेगा पारा, दक्षिण में लू, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में मौसम में तेजी से करवट ले रहा है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। जबकि पूर्वोत्तर के असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 4 से 7 अप्रैल के दौरान अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी चलने की संभावना है, इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो कुछ स्थानों पर देखने को मिलेगी। वहीं आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हवाओं की रफ्तारर रहेगी।आईएमडी के मुताबिक इस दौरान बारिश की भी संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। इस राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

Weather Forecast north to South

IMD के बड़े अपडेट्स

Recommended Video

    Weather Forecast: उत्तर में चढ़ेगा पारा, दक्षिण में लू, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
    • पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से मणिपुर और दक्षिण-पूर्व असम और दक्षिण मेघालय के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
    • 04-06 अप्रैल, 2024 के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है।
    • 07 अप्रैल, 2024 तक पूर्वोत्तर भारत में बढ़ी हुई वर्षा/तूफान की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
    • 06-09 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में गरज और बिहार में 07 और 08 अप्रैल, 2024 कोबिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+