Weather Forecast: मौसम का बिगड़ा मिजाज, बारिश की बूंदों ने किया ठंड में इजाफा
श्रीनगर| अभी भी उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं, सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। लेह में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक "लेह में गुरुवार रात सबसे अधिक सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
आईये जानते हैं उत्तर भारत के और राज्यों के मौसम का हाल...

मध्य प्रदेश
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरे व सर्द हवाओं का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में बीते 24 घंटों में भी कई जगह बारिश हुई। भोपाल में 8.6 मिलीमीटर, इंदौर में 4.4 मिलीमीटर और जबलपुर में 27.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह का स्वागत रिमझिम फुहारों ने किया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

राजस्थान
राजस्थान में सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कुछ दिनों से जारी कंपकपाती ठंड से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं।" दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उप्र में बूंदाबांदी का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहने का अनुमान जताया है।

बिहार
बिहार में सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कुछ दिनों से जारी कंपकपाती ठंड से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में बारिश के आसार है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications