Weather Forecast: वीकेंड पर बदला दिल्ली- NCR का मौसम, 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, IMD ने क्या कहा?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच सप्ताह के अंत तक दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Weather Forecast rain for Delhi-NCR

Weather Forecast: पिछले कई दिनों से तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के एनसीआर इलाकों में तापमान गिरने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी की मौसम अपडेट के अनुसार दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में दे दिन तक बारिश और आंधी की जैसी तेज हवाएं चल सकती हैं।

शनिवार को आईमडी के मौसम अपडेट के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, हस्तिनापुर के सकोटी टांडा क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के दौराला में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

NCR का बदला मिजाज

शनिवार देररात से ही आईएमडी के पूर्वानुमान सच होते दिखाई दिया। रात में दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को अचानक बारिश होने लगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में भी तेज हवा चल रही है। दिल्ली में भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली के इलाकों में बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में मौसम में बड़े बदलाव के अनुमान हैं। आईएमडी के मौसम अपडेट के मुताबिक दिल्ली के बुराड़ी, रोहिणी, बादीली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, रेड आईएमडी के अनुसार किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट में भी हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

NCR में कहां- कहां बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट में कहा कि अगले दो घंटों के दौरान कुछ इलाकों में वेदर में बदलाव दिखेगा। एनसीआर के जिन इलाकों के लिए आईएमडी की भविष्यवाणी है उनमें उत्तर प्रदेश और हरिणाया का कुछ हिस्सा शामिल है। आईएमडी ने अपने ट्वीट में कहा, "एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर (हरियाणा) शामली , कांधला, बड़ौत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावटी, सिकंदराबाद (यूपी) अगले 2 घंटों के दौरान मौसम में परिवर्तन दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+