Weather News: आज दिल्ली में मॉनसून दिखाया चमत्कार? उमस से मिलेगी राहत? जानें अन्य राज्यों का हाल?
Weather News: जुलाई का महीना अब खत्म होने की कगार के नजदीक आ गया है। मानसून का जलवा देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी असफ दिख रहे हैं। उमस से दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिल रही है।
बड़ी मुश्किल से बादलों का जमावड़ा बरसता है और गुजर जाता है। बारिश के बूंदें कुछ पल मौसम में ठंडेपन का अहसास कराती हैं, लेकिन बारिश के जाते ही उमस फिर से फन फैला लेती है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की आशंका जताई है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।
हिमाचल में 6 दिन बारिश, 21 को भारी बारिश
मौसम विभाग ने हिमाचल में 21 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 से 24 तक बारिश का अलर्ट है। मॉनसून सीजन के दौरान नॉर्मल से 41 प्रतिशत कम बारिश ने सूखे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।
दक्षिण गुजरात-उत्तरी केरल तटों पर बारिश का अलर्ट
दक्षिण गुजरात-उत्तरी केरल तटों पर औसत समुद्र तल पर अपतटीय गर्त बना हुआ है। 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड ऑरेंज अलर्ट पर हैं जबकि इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम शुक्रवार को येलो अलर्ट पर हैं। कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शनिवार को और कन्नूर और कासरगोड रविवार को येलो अलर्ट पर हैं।
शुक्रवार को केरल में 30-40 की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, राज्य की वर्षा की कमी घटकर केवल 12% रह गई है। राज्य में सामान्य 1,043.7 मिमी के मुकाबले 922 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक कमी एर्नाकुलम, इडुक्की और वायनाड में है।












Click it and Unblock the Notifications