बिहार-यूपी वालों के लिए अच्छी खबर! IMD ने बताया मानसून कब देगा दस्तक, क्या मिलेगी किसानों को राहत?
Monsoon in Bihar-UP: देशभर में गर्मी और लू ने हाहाकार मचाया हुआ है। उत्तर भारत के लोगे खासकर गर्मी के कहर से त्रस्त हैं। किसान से लेकर आम लोग तक आसामन की ओर टकटकी लगाए बैठें हैं कि कब इंद्र देव कृपा करेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। सभी के मन में सवाल है कि यूपी और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा?
लोगों की उलझन को खत्म करते हुए मौसम विभाग ने बिहार-यूपी में मानसून के आगमन की तारीख बता दी है। इस बार मानसून किसानों को राहत देगा या कम वर्षा के साथ टेंशन बढ़ाएगा इस बारे में भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या अपडेट दिए हैं।

कब बरसेंगे बदरा?
मौसम विभाग के लखनऊ सेंटर से बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून जून में दस्तक देगा और सितम्बर तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 15 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।
होगी अच्छी बारिश या बढ़ेगी किसानों की टेंशन?
मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार हैं। अच्छी बारिश के कारण फसलों को भी काफी फायदा मिलेगा और किसानों की चिंता कम होगी। इस साल जनवरी से लेकर मार्च के दौरान काफी कम बर्फबारी देखी गई। इस वजह से सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जैसे-जैसे ला नीना एक्टिव होगा, वैसे-वैसे मानसून का मजबूत होगा और झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।
बिहार में कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश से पहले मानसून बिहार में दस्तक देगा। पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते मानसून की सबसे पहले सीमांचल में एंट्री होगी। मानसून के एक्टिव होने के साथ ही 2 से 3 दिनों के अंदर पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। इस साल बिहार में भी सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भभुआ, रोहतास, सिवान, भोजपुर, सारण, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत बिहार के अन्य कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications