मौसम ने ली फिर करवट, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को ठंड से अभी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित उत्तर पश्चिमी इलाकों में अगले 36 घंटों तक कोहरा, बारिश और शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह हल्की धूप दिखाई दी और तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा लेकिन अगले कुछ घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

weather forecast: light rains in Delhi, snow warning for JK and Himachal pradesh

इसके पहले, दिल्ली में रविवार को सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही थीं। इस बीच न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आए तूफान के कारण 18 फरवरी को इसका प्रभाव उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में दिखने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज:

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्यियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यियस तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आसमान में हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। सोमवार से हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात, बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

बारिश के चलते 18 फरवरी से रात के तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री पर सिमट सकता है। ठंड के चलते दिल्ली के रैन बसेरे भरे हुए हैं। बाहर से काम के लिए दिल्ली आने वाले बेघर लोगों को इन रैन बसेरों का सहारा है। ये लोग पूरी रात रैन बसेरों में गुजारते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+