Karnataka Red Alert: बेंगलुरु में जारी रहेगा बारिश का कहर, जानिए क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट?
Karnataka Red Alert: भारी बारिश की चपेट में इस वक्त पूरा कर्नाटक है, राजधानी बेंगलुरु तो बुरी तरह से बरसात से बेहाल हैं , यहां की सड़कें इस वक्त तालाब बनी हुई हैं, लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट डराने वाला है। दरअसल मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है और आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है।
मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में भारी बरसात की आशंका बनी हुई है इसलिए सभी को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

सभी से अपील की जाती है कि वो घर से बार निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट लेकर जरूर जाएं। मालूम हो कि आईएम़डी ने बेलगावी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, उडुपी, चिकमगलुरु और दक्षिण कन्नड़ में 21 मई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।
यहां के लिए जारी है ऑरेंज अलर्ट (Karnataka Red Alert)
तो वहीं दूसरी ओर बेलगावी, बागलकोट, धारवाड़, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, हावेरी, उडुपी, चिकमगलुरु, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु मे आज यानी कि 20 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी दिया है।
बेंगलुरु में आज के लिए येलो अलर्ट घोषित
जबकि बेंगलुरु में आज के लिए येलो अलर्ट घोषित है, आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर राजधानी में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। हसन, हावेरी, कोडागु और धारवाड़ में 21-22 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
25 मई तक मौसम रहेगा काफी खराब
बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड, बीटीएम, जय नगर, जेपी नगर, सोमसुंदर पलया में भारी बारिश के कारण जलजमा हुआ है, जिसने यातायात को भी काफी प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 25 मई तक यहां पर मौसम का यही हाल रहने वाला है। हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है।
मानसून 1 जून से पहले केरल तट पर दस्तक दे सकता है
आपको बता दें कि ये प्रीमानसून बारिश है, मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून 1 जून से पहले केरल तट पर दस्तक दे सकता है और इस बार पूरे देश में मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
An upper air cyclonic circulation is likely to form over the east-central Arabian Sea off the Karnataka coast around 21st May. Under its influence, a low-pressure area is likely to form over the same region around 22nd May. Thereafter, it is likely to move northwards and…
— ANI (@ANI) May 20, 2025












Click it and Unblock the Notifications