Weather Forecast: इन चार राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, झुलसाएगी गर्मी तो कहीं बारिश देगी ठंडक

Weather Latest Updates: देश के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर उत्तरी राज्य इस समय उमस भरी गर्मी से बेहाल है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राज्यों में प्री मानसून की बारिश से अधिकतम तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।

उधर, राजस्थान, यूपी, हरियाणा में भी भले ही मानसून आने को है, लेकिन गर्मी के तेवर जस के तस बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के चार राज्यों में गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Latest Updates

आइये जानते हैं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में आगामी दो दिन तक कैसा मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली और आस पास के इलाकों में बुधवार को भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, उमस से गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन अच्छी खबर है कि अगले दो से तीन दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में 30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा और जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे दिल्ली को कवर कर लेगा।

राजस्थान में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कई जिलों में प्री मानसून एक्टिव है और झमाझम बारिश का दौर जारी है। दूसरी ओर, कई जिलों में गर्मी का सितम जारी है। मानसून के आगमन की आहट के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में लू को लेकर अलर्ट है।

वहीं, अन्य जिलों में प्री मानसून के चलते तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों को कवर कर चुका है। आने वाले दो दिन में मानसून राजस्थान में दस्तक दे सकता है।

यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बुधवार को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को दिन में तेज धूप होने से गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन, शाम होते होते मौसम का मिजाज बदल गया और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि आगे वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 व 27 जून को पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

बिहार के लिए मौसम अलर्ट

बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है। लेकिन, अभी भी कई राज्यों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन में मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इस दौरान 28 जून तक 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं पटना बक्सर, भोजपुर, आरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और नालंदा में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का सितम रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+