Weather Update: दिल्ली में ठंड से राहत, हिमाचल में फिर से हो सकती है बर्फबारी, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल
Weather Update: दिल्ली में ठंड से राहत, हिमाचल में फिर से हो सकती है बर्फबारी, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल
नई दिल्ली, 12 फरवरी: उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है और ठंड से राहत भी मिल रही है। दिल्ली में ठंड से राहत मिल गई है लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब में अभी भी ठंड से राहत नहीं मिली है। यूीप में सुबह शीत लहर जारी रहेगी। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा हालांकि 15 फरवरी को फिर से बर्फबारी हो सकती है और ठंड भी बढ़ सकती है। बिहार-झारखंड में भी लोगों को ठंड से राहत मिल गई है। बिहार में अधिकतम तापमान 20 तो वहीं न्यूनतम 8 डिग्री रह रहा है।
Recommended Video

जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम एजेंसी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 और 14 फरवरी को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई है।

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार
पिछले दो दिनों में तेज हवाओं और बारिश के साथ दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, बेंगलुरु ने अगले 48 घंटों के लिए शहर के लिए आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों बारिश भी हुई थी। अब दिन में वहां भी धूप खिल रही है हालांकि इस दौरान भी ठंडी हवाएं चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications