Forecast: 8 से 11 जुलाई तक कहां-कहां होगी भारी बारिश
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में नदियां उफान पर हैं, और भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कहर से लगभग एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं। सब सोच रहे हैं, कहीं आसमान का कहर उन पर न टूट पड़े।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। अब बारिश कब, कहां, कितनी होगी, यह हम नहीं बता सकते, लेकिन हां मौसम विभाग द्वारा लगाये गये अनुमान को आपके सामने जरूर रख सकते हैं। चलिये पढ़ते हैं अगले चार दिनों में मौसम का हाल।
8 से 11 जुलाई तक कहां-कहां होगी भारी बारिश
आज (8 जुलाई):- कोंकण-गोवा, विदर्भ के दूरस्थ इलाकों में, असम, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में बहुत ज्यादा भारी बारिश की आशंका है। वहीं केंद्रीय और पूवी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मराठवाड़ा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।
9 जुलाई को: कोंकण गोवा, तटीय महाराष्ट्र, और तटीय कर्नाटक में बहुत अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।
10 जुलाई को: पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय और कोंकण गोवा में भारी बारिश हो सकती है।
11 जुलाई को: तटीय कर्नाटक, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications