Weather Forecast: मध्य भारत से दक्षिण तक के 5 राज्यों में भीषण गर्मी, Heat Wave का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने मध्य भारत और दक्षिण के कुल पांच राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इन राज्यों में हीटवेव की संभावान है। जिन राज्यों को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवात का असर पड़ेगा।

दिल्ली में 31 मार्च सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन यहां 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जोकि सीजन का ससे अधिक तापमान वाला दिन रहा। आगामी दिनों में गर्भी और अधिक बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Weather Forecast for heat wave five states

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक,रात्रि मं मौमस साफ रहेगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, रायसीना, तेलंगाना समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

      Weather Forecast: मध्य भारत से दक्षिण तक के 5 राज्यों में भीषण गर्मी, Heat Wave का अलर्ट

      इन स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट
      अप्रैल महीने के शुरुआत से पहले से ही कई राज्य हीटवेव से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने तेलंगाना में 2 अप्रैल और रायलसीमा में 4 अप्रैल तक के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2-4 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया।

      इन राज्यों में चढ़ रहा पारा
      आईएमडी की ओर जारी किए गए पूर्वानुमान में कहा गया है कि 2 अप्रैल, 2024 से ओडिशा के कई जिलों में तापमान वृद्धि की संभावना है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती का असर कम होने की उम्मीद जताई गई है।

      आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी तटों, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य भारत में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

      वहीं देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे होने की संभावना है।

      मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल 2024 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य का 88-112% होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों, उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+