Weather Forecast: इन राज्यों में 5 दिनों के लिए कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

धरती की जन्नत यानी कि कश्मीर इन दिनों सफेद चादरों में लिपटी हुई है। यहां डल झील जम चुकी है और कुछ इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है।

Weather Forecast:

Weather Forecast ( मौसम का पूर्वानुमान) : इन दिनों उत्तर भारत कोहरा और शीतलहर की मार सह रहा है और आने वाले दिन में कंपकपी बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से अब मैदानी इलाकों काफी ठंड पड़ेगी।

दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा, अगले 4-5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उसने पहले से ही दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट अगले दो दिनों के लिए जारी कर रखा था जो कि अब बढ़ा दिया गया है।

Weather Forecast:

बात अगर कश्मीर की करें तो इस वक्त धरती की जन्नत सफेद चादरों में लिपटी हुई है। डल झील जम चुकी है और कुछ इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है तो वहीं उत्तर पश्चिम भारत में लद्दाख में आज न्यूनतम तापमान -25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं सियाचिन में पारा -30 डिग्री से नीचे जबकि लेह और कारगिल में भीतापमान -15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। चिल्लई कलां की वजह से कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जो कि अभी जारी ही रहेगी।

बर्फबारी के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना जताया है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का जबरदस्त आतंक देखने को मिलेगा। पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मौसम विभाग को सभी हेल्थ के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है।

Weather Forecast:

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर ने भी अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में घने कोहरे की आशंका को व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा और इन जगहों पर बर्फीली हवाएं भी आतंक फैला सकती है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम ड्राई और पूर्वोत्तर में बारिश होने की संभावना दिख रही है।

Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

Recommended Video

    Delhi-NCR में बढ़ेगी ठंड और कोहरा, इन राज्यों के लिए जारी किया Aleart | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+