Weather: चक्रवात मिचौंग 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Forecast Cyclone Michaung: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात मिचौंग को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि, चक्रवात मिचौंग की वजह से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव ने गति पकड़ ली है, जो पिछले छह घंटों में 9 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि, चक्रवात मिचौंग 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Forecast Cyclone Michaung

मौसम विभाग के अलर्ट के चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पुडुचेरी, कराईकल और यानम के सभी 4 दिसंबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने कहा है कि, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से 3 दिसंबर के आसपास ये और तीव्र होगा और चक्रवाती तूफान मिचौंग में बदल जाएगा।

4 दिसंबर की शाम 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों को चक्रवाती तूफान पार कर सकता है। लेटेस्ट आईएमडी बुलेटिन के मुताबिक, तूफान की स्थिति इसे चेन्नई से 630 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, नेल्लोर से 740 किमी दक्षिणपूर्व, बापटला से 810 किमी दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम से 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में रखती है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश होगी। 4 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उसके अलावा तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा में भी 4 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवात मिचौंग का प्रभाव दक्षिणी राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ थंडर स्टॉर्म भी देखा जा सकता है। दक्षिणी अंडमान सागर के लिए मछुआरों को अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+