Weather Forecast: यूपी, दिल्‍ली, पंजाब और राजस्‍थान में क्‍या और बढ़ेगी ठंड? जानें कहां होगी बरसात

नई दिल्‍ली, 15 जनवरी। दिल्‍ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम बहुत ठंडा रहा। इसकी वजह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिम विक्षोभ की सक्रिय हुआ है। जिसके कारण मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमपात या बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले सप्‍ताह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड में कमी आने की संभावना है।

weather

छाया रहेगा घना कोहरा
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में और अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और शीतलहर चलेगी।

उत्तर भारत में गिरेगा तापमान
इसके अलावा, उत्तर भारत में भी इस दौरान तापमान गिरने की संभावना है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में ठंड के दिनों की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

मध्‍यप्रदेश के तापमान में होगा सुधार
उत्तरी, मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान औसत से अधिक ठंडा रहेगा। उत्तर भारत में ठंडा तापमान धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। इस अवधि में दक्षिण भारत के उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के थोड़ा गर्म या सामान्य के करीब रहने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में मंगलवार तक न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा कम या सामान्य के करीब रहेगा। इस अवधि में अन्य क्षेत्र सामान्य से अधिक गर्म या थोड़े गर्म रहेंगे।

जानें रविवार को कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम
आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

इन जगहों पर हो सकती है तेज बारिश
वहीं शनिवार सुबह कर्नाटक से पश्चिम बंगाल के बीच एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसकी वजह से आंध्र प्रदेश में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ मंडल में तेज बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार ईरान के ऊपर शनिवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके पूर्व की ओर बढ़ने और रविवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+