Weather Forecast: सावधान! कई राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, कहीं इस लिस्ट में आपका राज्य तो नहीं?

Weather Forecast in Hindi: मानसून का असर पूरे देश में दिखने लगा है,कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दिया है। आज भी देश में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट तो गोवा और केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए अगर आज आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो एक बार मौसम की जानकारी जरूर ले लें। आईएमडी के हिसाब से आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर गोवा-कोंकण, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में भारी बारिश की आशंका है।

Weather Forecast

मुंबई में भारी बारिश की आशंका के तहत बीएमएसी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बहुत सारे जगहों मे तो इलेक्ट्रिक सप्लाई भी प्रभावित हुई है। स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिया गया है।

'रेड' अलर्ट जारी

तो वहीं रायगढ़ के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।यहां भी स्कूलृ-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी यहां पर भारी बारिश हुई थी। यहां पर औसत वर्षा का 70 प्रतिशत 459 मिमी दर्ज की गई थी और इस बार भी जुलाई में भी यहां पर घनघोर बारिश के आसार हैं।

लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की आशंका

तो वहीं गोवा-कोंकण, तमिलनाडु-केरल और और कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए बोला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण में मौसम का यहीं हाल रहने वाला है इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ख्याल रखने की जरूरत है।

बारिश का अलर्ट जारी

इसके अलावा आज दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है जबकि पूर्वोत्तर में भी आज भी बारिश का अलर्ट जारी है।

क्या होता है रेड, येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट

  • रेड अलर्ट: मौसम विभाग की ओर से जारी ये अलर्ट भारी से बहुत ज्यादा बारिश की ओर इंगित करता है। ये खतरे का सिंबल है।
  • ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग की ओर से जारी ये अलर्ट भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करता है। इसमें भी खतरे की स्थिति होती है।
  • येलो अलर्ट: मौसम विभाग ये अलर्ट तब जारी करता है, जब मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान होता है, ये भी गंभीर स्थिति है।
  • ग्रीन अलर्ट: ये तब लागू होता है जब बारिश तो होती है लेकिन वो खतरनाक स्थिति में नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+