Weather Forecast: उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, येलो अलर्ट पर Delhi-NCR, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। एक ओर उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जो संकेत दे रहा है कि अब सतर्क रहने का समय आ गया है। तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR समेत पांच राज्यों में तेज गर्मी (Delhi-NCR on Yellow Alert)
उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।
तेज धूप में निकलना हो सकता है खतरनाक
मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के समय तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने पर हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन होने का खतरा है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग घर से निकलने से पहले छाता, टोपी और धूप का चश्मा ज़रूर लें और बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें।
ये भी पढ़ें: Delhi Power Cut: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती की दोहरी मार, इन क्षेत्रों में होगा पॉवर कट, चेक करें टाइमिंग
गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
फिलहाल उत्तर भारत में गर्मी से राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसे ही बना रह सकता है। किसानों और मजदूरों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और शाम के समय ही खेतों या खुले में काम करें।
उत्तर-पूर्व में बारिश लाएगी ठंडक
उत्तर-पूर्व भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे इन इलाकों में मौसम थोड़ा ठंडा और आरामदायक हो सकता है।
दक्षिण भारत में उमस भरा मौसम, कुछ जगह बारिश के आसार
दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने सभी इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी है। उत्तर भारत में हीटवेव से बचाव जरूरी है, जबकि उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत में बिजली गिरने से बचने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बारिश?












Click it and Unblock the Notifications