Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है, अप्रैल माह में ही लोग जेठ की गर्मी का सामना कर रहे हैं, ऊपर से मौसम विभाग का ताजा अपडेट लोगों का सिरदर्द को बढ़ाने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले चार दिनों तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर जाने से बचें, वरना ये सेहत के लिए घातक हो सकता है।
आईएमडी के मुताबिक 24, 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव की प्रबलता बहुत ज्यादा रहेगी तो वहीं आज इसका प्रभाव हल्का रहेगा। हीटवेव की वजह से दिल्ली में दिन का तापमान काफी ज्यादा रहेगा तो वहीं रात में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री से ज्यादा रहेगा, जो कि अप्रैल महीन के हिसाब से बहुत ज्यादा है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
नोएडा का भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ही पास रहेगा
पूरे एनसीआर का यही हाल रहने वाला है। नोएडा का भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ही पास रहेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव के मद्गदेनजर लोगों से कहा है कि वो दोपहर 12:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक घर से बाहर ना निकलें।
पश्चिमी विक्षोभ बनता दिख रहा है: IMD
उसका कहना है कि गुरुवार की शाम से यहां के मौसम में बदलाव की संभावना है, एक पश्चिमी विक्षोभ बनता दिख रहा है, लेकिन ये अभी वीक है, अगर ये प्रबल होता है तो बारिश के आसार हैं। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर तापमान में कमी आएगी।
यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, बंगाल में भी गर्मी का विकराल रूप
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अभी से ही गर्मी बढ़ गई है। यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, बंगाल में भी गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। हीटवेव की चपेट में महाराष्ट्र के कई जिले हैं। मुंबई समेत कई जिले भीषण गर्मी कि गिरफ्त में हैं, विदर्भ के करीब दस जिलों में पारा चालीस पार चल रहा है, जबकि पू्वोत्तर में मौसम सुहाना बना हुआ है।
दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक में मौसम शुष्क है
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दक्षिण की बात करें तो कर्नाटक में मौसम शुष्क है, तो वहीं तमिलनाडु और केरल में मौसम ड्राई रहेगा, जबकि आंध्रा और तेलंगाना में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों के सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications