Kal Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक कैसा रहेगा मौसम? कहीं 'लू' तो कहीं बारिश का Red Alert
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं लोग 'हीटवेव' और चुभती गर्मी से परेशान हैं तो कहीं पर बरसात ने कहर बरपाया हुआ है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में जो कहा है वो लोगों को काफी परेशान करने वाला है।
आईएमडी ने 22 मई के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 'अगले 24 घंटों में मौसम के काफी परिवर्तन होगा इसलिए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।' आइए सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली-एनसीआर की और जानते हैं कि गुरुवार को वहां पर मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और एनसीआर में 22 मई को मौसम गर्म ही रहेगा, आकाश में बादल तो छाएंगे लेकिन वो बरसेंगे नहीं लेकिन हां धूल भरी आंधियां चलने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि अंधड़ यानी कि धूल भरी हवाओं की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबादी संभव है लेकिन दिल्ली वालों को तपन से छुटकारा नहीं मिलेगा, पारा यहां चालीस के करीब ही रहेगा और लोगों को उमस झेलनी ही पड़ेगी।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? (Kal Ka Mausam)
जोधपुर-बीकानेर संभाग, शेखावाटी , जयपुर और भरतपुर में भयंकर गर्मी की चपेट में हैं, पिछले 24 घंटों में, श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।अगले 24 घंटों में गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जैसे क्षेत्रों में भीषण 'लू' चलने की आशंका है, इन जगहों पर पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, इसलिए इन जगहों पर हीटवेव के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, हालांकि 23-24 मई से मौसम मेंबदलाव दिखेगा और कई जगहों पर आंधी-पानी की आशंका है।
कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट (Kal Ka Mausam)
कर्नाटक के मौसम पूर्वानुमान पर आईएमडी वैज्ञानिक लता श्रीधर ने कहा, 'बेंगलुरु में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। आज के लिए उत्तर कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है, साथ ही शिवमोग्गा और चिकमगलूर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।'
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने दिया बड़ा अपडेट (Kal Ka Mausam)
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 'पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश में हीटवेव की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की सूचना मिली है, अगले पाँच से छह दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
गोवा, गुजरात में भी भारी बरसात हो सकती है
तो वहीं गोवा, गुजरात में भी भारी बरसात हो सकती है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड , कश्मीर और हिमाचल में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं 22 मईं को असम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications