Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nautapa Heatwave: अब गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! नौतपा के 9 दिन क्यों होते हैं सबसे गर्म, जानिए पूरा रहस्‍य

Nautapa Heatwave: राजस्थान, हरियाणा और राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सूरज के तेवर तीखे हो चुके हैं। सुबह सूरज निकलते ही आसमान से अंगारे बरसने लगते हैं और शाम तक गर्म हवाएं लोगों का हाल बेहाल कर रही हैं। अब तो रातें भी राहत नहीं दे रहीं। गर्मी दिन-रात सितम ढा रही है।

इस बीच 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून 2025 तक चलेगा। इसका मतलब है कि अगले नौ दिन साल के सबसे कठिनतम और जानलेवा गर्मी वाले दिन होंगे। सीधे शब्दों में कहें तो अब हमें लगातार थर्ड डिग्री गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ेगा।

Nautapa Heatwave 2025

य‍ह भी पढ़ें- भारत में सबसे गर्म जगह कौन-सी है, जहां रिकॉर्ड हुआ 51 डिग्री तापमान, पाकिस्तान कैसे बना इस भीषण गर्मी की वजह?

What is Nautapa: नौतपा क्या होता है?

भारतीय ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा साल का सबसे गर्म और खतरनाक मौसमीय चरण होता है। यह शब्द "नव" (9) और "ताप" (गर्मी) से मिलकर बना है। यानी ऐसे नौ दिन जब सूर्य की किरणें धरती पर सबसे तीव्र मानी जाती हैं। हर साल 25 मई से 2 जून (कुछ पंचांगों में 24 मई से 1 जून) के बीच का समय नौतपा माना जाता है। इस अवधि में गर्मी चरम पर होती है और लू का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है।


खगोलीय दृष्टि से, इस साल 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके बाद सूर्य की किरणें लगभग सीधी धरती पर पड़ेंगी, जिससे तापमान बेहद तेज़ी से बढ़ेगा। सूरज 8 जून 2025 तक रोहिणी नक्षत्र में रहेगा, लेकिन इसके शुरुआती 9 दिन सबसे अधिक गर्मी वाले माने जाते हैं। इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Nautapa Heatwave 2025

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज आंधी व बारिश, कई रूटों पर मेट्रो व कुछ उड़ानें प्रभावित

नौतपा के दौरान क्या सावधानी रखें?

  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ और नींबू पानी पीते रहें
  • हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें
  • लू से बचाव के लिए प्याज, आम पना जैसे पारंपरिक उपाय अपनाएं
  • हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें

क्या नौतपा से बारिश का संबंध है?

लोक मान्यताओं के अनुसार, किसान नौतपा के नौ दिनों को बारिश के पूर्व संकेत के रूप में भी देखते हैं। अगर ये नौ दिन बहुत गर्म और सूखे रहें, तो इसे अच्छे मानसून का संकेत माना जाता है। जबकि अगर इन दिनों में बादल छा जाएं या बारिश हो जाए, तो यह कमज़ोर मानसून का संकेत समझा जाता है।

Nautapa Heatwave 2025

नौतपा का प्राकृतिक असर क्या होता है?

नौतपा के 9 दिन गर्मी के लिहाज से साल के सबसे कठिन दिन होते हैं। सूर्य की सीधी किरणों से कई असर देखने को मिल सकते हैं।

1. तापमान में तेज़ बढ़ोतरी
अधिकतम तापमान 45°C से ऊपर पहुंच जाता है।
ज़मीन तपने लगती है, हवा गर्म हो जाती है।
रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती।

2. लू का प्रकोप
गर्म, सूखी हवाएं (लू) चलती हैं।
शरीर का तापमान बढ़कर हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा कर सकता है।
बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों पर ज्यादा असर।

3. डिहाइड्रेशन का खतरा
पसीने से पानी और नमक की तेज़ी से कमी।
समय पर पानी, ओआरएस, नींबू पानी न लेने पर चक्कर, कमजोरी, बेहोशी संभव।

4. हीट स्ट्रोक (Heat Stroke)
शरीर का तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है। पसीना बंद, उल्टी, सिरदर्द, तेज़ बुखार, चक्कर आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हीट स्‍ट्राक की शिकायत हो सकती है। तत्काल इलाज जरूरी।

यह भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: बीकानेर से देश को मिलेगा 26,000 करोड़ का तोहफा, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

5. पशु-पक्षी और पर्यावरण पर असर
पशु-पक्षी पानी की कमी से बेहाल, कई बार जान का खतरा। पेड़-पौधे मुरझा जाते हैं। जल स्रोत जैसे तालाब, कुएं और नदियां सूखने लगती हैं।

Nautapa Heatwave 2025

राजस्थान मौसम विभाग का क्या कहना है?

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया था कि अप्रैल से जुलाई के बीच सबसे अधिक गर्मी मई के अंतिम सप्ताह में पड़ती है। इसका कारण यह है कि इस दौरान भारत केरल से मानसून की एंट्री की तैयारी में होता है, जिससे वातावरण में गर्मी (ऊष्मा) और अधिक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- IndiGo flight: इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट ओलों में फंसी, आगे का हिस्‍सा टूटा, 227 यात्री कर रहे थे सफर

Phalodi is the hottest place in India: भारत की सबसे गर्म जगह फलोदी

भारत के मौसम इतिहास में सबसे अधिक तापमान 19 मई 2016 को राजस्थान के फलोदी में रिकॉर्ड किया गया था। जोधपुर से अलग होकर नया जिला बने फलोदी में 2016 में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रहा था। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या 2025 के नौतपा में फलोदी का यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं।

राजस्‍थान सरकार मैसेज भेजकर कर रही अलर्ट

बढ़ती गर्मी को देखते राजस्‍थान सरकार लोगों को मोबाइल टैक्‍ट मैसेज भेजकर अलर्ट कर रही है। राजस्‍थान सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से 21 मई को भेजे मैसेज में चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों में अनूपगढ़, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्‍थान में लू का कहर, श्रीगंगानगर सबसे गर्म, मानसून कब तक पहुंचने की उम्‍मीद?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+