Weather Forecast: दिल्ली में मौसम रहेगा सामान्य, यूपी के इन जिलों में चलेगी तेज हवा और होगी बारिश
Weather Forecast 21 March 2025: मार्च के महीना खत्म होने के नजदीक पहुंच रहा है, ऐसे में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। भारत के कई हिस्सों में हीट वेव चलनी शुरू हो चुकी हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ती जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च, 2025 को दिल्ली का मौसम तापमान 33°C तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश (यूपी) में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में चलेगी तेज हवा
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बूंदाबांदी और गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान लगाते हुए उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, लखनऊ और बाराबंकी समेत कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। जिसका असर यूपी के कई दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी इलाकों पर पड़ेगा।
यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार "दक्षिण-पूर्वी यूपी और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में 22 मार्च तक बारिश और गरज के साथ हवा चलने का दौर जारी रहेगा।" 23 मार्च से बारिश कम होने पर तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर रायबरेली, और कई अन्य जिलों में गरज और बिजली के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो सकती है और निवासियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications