Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंढ, पहाड़ों पर हुई अच्छी बर्फबारी, जानें मौसम का अपडेट
Aaj Ka Mausam kaisa rahega, 21 फरवरी 2025: पहाडों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड लौट आई है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवा चलने के साथ-साथ 19 और 20 फरवरी को बारिश भी हुई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तो वहीं, गर्म कपड़े एक बार फिर से निकल आए है।
मौसम विभाग ने 21 फरवरी को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही, यूपी के कई जिलों में भी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच, न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी का वीडियो भी जारी किया है। बर्फबारी का वीडियो जारी करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और रामबन में बर्फबारी हुई। बनिहाल के रामबन में हुई भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला रिसॉर्ट हिल स्टेशन कुफरी में बर्फबारी हुई है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में गुरुवार को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पुरुलिया, बांकुरा और बीरभूम जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में गुरुवार सुबह बारिश हुई।
कोलकाता और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस बीच, श्रीनगर के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई।
वहीं, झारखंड में गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश की खबर है। मौसम विभाग ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
21-23 फरवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान है। 24-25 फरवरी को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि 26-28 फरवरी को व्यापक वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज प्रभावित हो रहा है।
इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और बडगाम जिले के दूधपथरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। श्रीनगर के मैदानी इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से फिर बदला मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए वेदर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications