Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से फिर बदला मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam kaisa rahega, 20 फरवरी 2025: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद आज यानी गुरुवार 20 फरवरी को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हुआ है। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई समेत कई जिलों में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है।

Aaj Ka Mausam

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की आशंका भी जताई है। हालांकि, 21 फरवरी से तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है। अगर राजस्थान की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

इस विक्षोभ के कारण आज दोपहर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, उत्तरी राजस्थान में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अधिकांश अन्य क्षेत्र शुष्क रहेंगे। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।

जैसलमेर और फलौदी जैसे कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित कर रहा है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिसका खास तौर पर पश्चिमी यूपी पर असर होगा।

सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बिजनौर में बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड और अवध जैसे मध्य क्षेत्रों तक बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंड का अहसास कम हुआ है, लेकिन सुबहें सर्द बनी हुई हैं। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज
जम्मू-कश्मीर में यह सर्दी का मौसम असामान्य रूप से शुष्क रहा है, केवल बूंदाबांदी और हल्की बारिश ही देखने को मिली है। इतना ही नहीं, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में 20 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, जानिए अपने राज्य का मौसम अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+