सावधान, मौसम विभाग की चेतावनी- आज से चलेगी लू, आंधी-तूफान की भी आशंका

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्य के लोगों को मंगलवार को लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर तीन दिन पूरे देश में लू चल सकती है। देश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

weather department warning Delhi temperature could touch 44 degrees

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समते उत्तर भारत में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई निकटवर्ती राज्यों में तापमान 43 से 44 डिग्री रह सकता है। वहीं, 25 मई के बाद तापमान से आम लोगों को और भी समस्या हो सकती है। 25 मई के बाद तापमान के 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बुधवार और गुरुवार को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना बताई जा रही है। सफदरजंग के वेधशाला के आंकड़े के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार को सबसे गर्ग दिन था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक ''पालम और सफदरजंग वेधशाला की तरफ से दर्ज न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 25.5 डिग्री सेल्सियस रहे।''

यह भी पढ़ें- दिल्लीः मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, 29 मई से कालकाजी से जनकपुरी वेस्ट के बीच भी दौड़गी मेट्रो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+