Weather Updates: कोहरे और शीतलहर से परेशान नॉर्थ इंडिया, दिल्ली में बढ़ी गलन, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
नई दिल्ली, 28 जनवरी। ठंड से कांप रहे उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने नार्थ इंडिया में गलन बढ़ा दी है को वहीं गलन और शीत लहर ने आम लोगों का जीना मुहाल किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो दिनों में भी लोगों को इसी तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में आज दिन में तो मौसम साफ रहेगा लेकिन लोगों को शीतलहरी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि सुबह राजधानी में घनाकोहरा देखने को मिला है।
Recommended Video

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान लोग
दिल्ली में फिलहाल कोल्ड डे घोषित है, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, गुजरात सभी जगह लोग हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान हैं।

मौसम विभाग ने यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है
मौसम विभाग ने यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई है। इन राज्यों के कई इलाकों में पारा मानइस डिग्री पर पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर में हल्की बारिश के आसार
तो वहीं पूर्वोत्तर में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। असम, अरुणाचल और मिजोरम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह , तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 299 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 312 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-306 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-290 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 249AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 232 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 276 AQI बहुत
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications