कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, यूपी-दिल्ली सहित इन राज्यों में अगले 3 दिन शीत लहर की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले कुछ दिनों से लोगों को भयंकर कोहरा और ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज सुबह कई शहरों में जबरदस्त कोहरे की वजह से लोगों को सड़क पर दिखना मुश्किल हो रहा है। सिलिगुड़ी में विजिबिलिटी शून्य थी, जबकि बरेली और लखनऊ में विजिबिलिटी महज 25 मीटर थी। वहीं अमृतसर, बहराइच, पुर्णिया और गया में भी विजिबिलिटी 50 मीटर और झांसी में 200 मीटर दर्ज की गई है।

cold

Recommended Video

    Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में North India, इन राज्यों में शीतलहर की Warning । वनइंडिया हिंदी

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सबसे ज्यादार ठंड महसूस की गई है, इन जगहों पर पारा काफी कम रहा, जबकि हरियाणा में कई जगह पर पारा सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है। पंजाब के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। जबकि हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी शीत लहर की वजह से ठंड काफी बढ़ गई है।

    शुक्रवार को भटिंडा में सबसे कम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक कड़ाके की सर्दी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्त प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बलटिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में शीत लहर चल सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों तक शीतलहर चलेगी। बिहार में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक शीत लहर चलने की आशंका है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले 24 घंटों में जबरदस्त कोहरा रहने के आसार है। अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश और तीन दिनों तक बिहार में भारी कोहरा देखने को मिलेगा। अगले पांच दिनों मे उत्तर प्रदेश और बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेंगे। जबकि अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश में जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+