जानलेवा हो सकता है तेज आंधी-तूफान, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

जानलेवा हो सकता है तेज आंधी-तूफान, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली। शुक्रवार शाम राजधानी दिल्ली में मैसम में अचानक बदलाव आ गया। बिगड़े मौसम के चलते कई इलाकों में तेज आंधी के साथ धूल का गुबार छा गया। दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के चलते शाम 6 बजे ही अंधेरा छा गया, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित है। शाम के 6 बजे ही लोगों की गाड़ियों की लाइट्स ऑन हो गईं। कई पैदल और मोटर साइकिल से चल रहे राहगीर सड़क के किनारे खड़े हो गए। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

weather change in Delhi witness dust storm precautions

राजधानी दिल्ली के साथ ही इसके आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद में भी मौसम बिगड़ा है। अचानक अंधेरा हो जाने के कारण लोगों को गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने दावा किया था कि अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हो सकती है।

आंधी-तूफान में ये करें बचाव-

  • तेज आंधी आने की हालत में सड़क पर सफर करने की कोशिश ना करें, सड़क किनारे कहीं रुक जाएं।
  • बिजली के खंभे और तारों से दूरी बनाएं, तेज हवा से ये गिर सकत हैं और जानलेवा हो सकते हैं।
  • किसी भी बैनर या होर्डिंग के पास ना खड़े हैं, हवा में अक्सर ये उड़ जाते हैं।
  • घर की छत या बालकनी पर आने बचें, कई दफा हवा कम लगती है लेकि अचानक तेज झोंका नुकसान कर सकता है।
  • घर पर हैं तो घर में रहें। बाहर हैं तो किसी मजबूत इमारत में खड़े हों, जहां कोई चीज उड़कर ना आए। खुले में खड़ा होना बिल्कुल ठीक नहीं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+