Weather Alert: देश के कई राज्यों में दिखेगा 'लू' का प्रकोप तो इन जगहों पर आ सकता है आंधी-तूफान, रहें सावधान

नई दिल्ली। अभी तक देश के कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से लोग काफी परेशान है तो वहीं उत्तर भारत के कई जगहों पर अब गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, स्काईमेट के मुताबिक गुजरात के कई इलाके भीषण लू की चपेट में आ गए हैं, तो वहीं अब मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पारा चढ़ने वाला है, जबकि आज और कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने कहा है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली NCR में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

इन जगहों पर आ सकता है आंधी-तूफान

इन जगहों पर आ सकता है आंधी-तूफान

यही नहीं अगले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने की पूरी संभावना है, तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 14 से 16 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं प्री-मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। ओडिशा में छिटपुट बारिश संभव है तो वहीं आज गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

आज यहां हल्की बारिश हो सकती है

आज यहां हल्की बारिश हो सकती है

जबकि आईएमडी ने कहा है कि मध्‍यप्रदेश में के टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, रीवा, दतिया, ग्वालियर, विदिशा, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल में आज हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के चुरू, अलवर, जयपुर, भरतपुर और आसपास में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है इसलिए उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

तेज बारिश की संभावना

जबकि पंजाब , हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है,तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा यहां तटीय क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है,तो वहींपंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। तो वहीं प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्ज़ापुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, कोलकाता और आसनसोल समेत कई शहरों में 40 डिग्री के करीब पहुंचे तापमान के चलते तेज़ गर्मी जल्द अपना शिकंजा कसने वाली है और झारखंड में भी एक-दो स्थानों पर तापमान में तेज़ी से वृद्धि होगी।

पारा जा सकता है 40 के पार

पारा जा सकता है 40 के पार

राजधानी दिल्ली में वैसे तो तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और आने वाले 2 से 3 दिनों में यह तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है, 16 अप्रैल को चिलचिलाती धूप निकल सकती है मगर पश्चिमी विक्षोभ 17 अप्रैल को फिर से उत्तर भारत के क्षेत्रों पर दस्तक देगा और बारिश होगी जिसका असर मैदान इलाकों में भी दिखेगा।

धूल भरी आंधी चल सकती है

आज और कल राजस्थान में और महाराष्‍ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है तो वहीं छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+