Weather Alert: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बदरा, जानिए कब पहुंच रहा है मॉनसून

नई दिल्ली। गुरुवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हुई है जिससे लोगों को फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, विभाग का कहना है कि शनिवार शाम तक यहां मॉनसून दस्तक दे सकता है और उसके बाद 15 जुलाई से यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बदरा

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बदरा

गुरुवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था, जो कि मौसम के औसतन तापमान से तीन डिग्री अधिक है, वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है, क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे आद्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, यूपी और राजस्थान के करोड़ों के चेहरों पर मुस्कान ला सकता है और इन राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शनिवार तक मॉनसून आ जाएगा। इसके बाद ही झमाझम बारिश का दौर जारी हो जाएगा, यही नहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई शहरों में भी भारी बारिश को लेकर 10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां हो सकती है बारिश

यहां हो सकती है बारिश

अगले कुछ घंटों में मेघालय और असम में भी भारी बारिश के संकेत हैं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी वर्षा के आसार हैं।

बिहार में भी हुई बारिश

बिहार में भी हुई बारिश

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं, इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+