ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, आज भी रहेगा 'Cold Day'

Weather Updates: सर्दी का तांडव पूरे उत्तर भारत में जोरदार ढंग से जारी है, राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पूरे 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, दिल्ली इस वक्त शीतलहर के आगोश में हैं। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था, जो कि पिछले 10 सालों में सबसे कम था। मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर के अंत तक दिल्ली में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग ने आज भी राजधानी में तेज हवाएं और गलन बढ़ने का अनुमान जताया है और आज भी पारा 3 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है इसलिए उसने दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, ऑरेंज अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

    दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

    IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम से आने वाली यह पछुआ हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है इस वजह से आज दिल्ली-NCR में कोल्ड डे के हालात बन रहे हैं। दिल्ली में आज भी सर्द हवाएं चल रही हैं, हवा की क्वॉलिटी भी बहुत खराब है तो वहीं दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण सुबह विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

     गलन भरी ठंड से लोगों को सामना

    गलन भरी ठंड से लोगों को सामना

    जहां दिल्ली का ये हाल वहीं दूसरी ओर कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड काभी यही हाल है।

    पूरे उत्तर भारत में सर्दी का तांडव

    पूरे उत्तर भारत में सर्दी का तांडव

    तो वहीं करनाल, हिसार, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे कुछ जगहों पर कोहरे के कारण सुबह से विजिबिलिटी कम हो गई, अमृतसर में भी कल न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    4 दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की आशंका

    मौसम विभाग ने पहले ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 4 दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

    इन जगहों पर बरस सकते हैं बादल

    इन जगहों पर बरस सकते हैं बादल

    जहां पूरा नार्थ ठंड से कांप रहा है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज बारिश हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है।

    दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+