Weather Alert: दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के इन इलाकों में अगले 2 घंटों में होगी बारिश
Weather Alert: दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के इन इलाकों में अगले 2 घंटों में होगी बारिश
नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी ने कहा है कि सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी। आईएमडी ने मौसम अलर्ट जारी करते हुए कहा, दिल्ली के कई इलाकों समेत उत्तर प्रदेश के अलीगंज, कासगंज, सिकंदर राव में बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा के होडल, गुरुग्राम, तिजारा, रेवाड़ी, औरंगाबाद में भी अगले 2 घंटे में बारिश होगी। राजस्थान की बात करे तो नगर, अलवर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ में सोमवार की शाम गरज के साथ बारिश होगी।
Recommended Video

केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी ने कहा है कि एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। वहीं केरल के अन्य 11 जिलों में आज (सोमवार 27 सितंबर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। उसके अलावा मंगलवार (28 सितंबर) के लिए कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किए हैं।
आने वाले 3-4 दिनों में इन-इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी 25 से 30 सितंबर के लिए मौसम अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण और तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं इन 3-4 दिनों में तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा स्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात , केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications