अलर्ट पर देश के ये 15 राज्य, मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक जारी की भारी बारिश की चेतावनी

11 जुलाई तक अलर्ट पर देश के ये 15 राज्य, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मॉनसून की दस्तक के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की झमाझम शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के राज्य भले ही अभी तक पूरी तरह मॉनसूनी फुहारों में नहीं भीग पाए हैं, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते इन राज्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 8 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान ही भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी मानसूनी हवाएं

50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी मानसूनी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ समय में अरब सागर के ऊपर से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से मानसूनी हवाएं चलेंगी, जिसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। जिन राज्यों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सबसे पहला नाम उत्तर प्रदेश का है। मौसम विभाग की तरह से 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 9 और 10 जुलाई को यूपी के दक्षिणी जिलों में भारी और कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जुलाई को भी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।

यूपी के अलावा इन राज्यों में भी अलर्ट

यूपी के अलावा इन राज्यों में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलावा जिन राज्यों को 11 जुलाई तक भारी बारिश के अलर्ट पर रखा गया है, उनमें दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा शामिल हैं। आपको बता दें कि पूर्वी राजस्थान, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में शनिवार-रविवार से ही भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लगातार हो रही बारिश के कारण 14 जलाशयों में पानी बढ़ गया है। इसके अलावा नासिक में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 सेमी से अधिक बारिश हुई है। गोदावरी नदी के किनारे रहने वाले करीब 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इसी तरह गुजरात के वलसाड में भी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

बारिश के कारण रोका गया विमानों का संचालन

बारिश के कारण रोका गया विमानों का संचालन

गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मुंबई में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बस, ट्रेन, यहां तक कि विमान सेवाएं भी लगातार हो रही बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विमानों का संचालन रोक दिया गया है। तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है और इसी को देखते हुए विमानों का संचालन फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया है। साथ ही ये भी कहा कि अभी तक कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि 3 उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है।

अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश

अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों को लेकर सोमवार को अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अगले 2 से 3 घंटों के भीतर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत में लोगों को मॉनसून की भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 10 और 11 जुलाई को भी इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 12 और 13 जुलाई को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+