दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, अभी और लुढ़केगा पारा, ये है ठंड बढ़ने की वजह
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान दिन परक दिन नीचे गिरता जा रहा है। दिल्ली की सर्दी ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिसंबर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से तापमान 12 डिग्री तक नीचे खिसक गया है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा अभी और नीचे जाने वाला है।

सर्दी ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड
दिसंबर में दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने इस बार पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिसंबर महीने में तापमान 12 डिग्री से नीचे चला गया है, जो पिछले 16 साल में पहली बार है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश का हाल भी बेहाल है। यूपी के कई शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अभी और गिरेगा पारा
मौसम एक्सपर्ट की माने तो दिसंबर का महीना शुरू से ही थोड़ा ठंडा रहा है। कोहरा ज़मीन से ना होकर ऊपर हवा में है। सोमवार को दिल्ली का तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पिछले 16 साल में पहली बार था। जानकारों की माने तो अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में अभी कोल्ड-डे कंडिशन बनी हुई थी, जब तापमान 16 डिग्री से नीचे होता है तो कंडिशन कोल्ड-डे बन जाती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली में सर्दी का असर और तापमान में सुधार तक कर नहीं होगा जब तक पश्चिमी विछोभ नहीं आ जाता।
अगर राजस्थान की बात करें को राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। यहां माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भीलवाड़ा में यह 4.4 डिग्री, सीकर में 5 डिग्री और जयपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरवाट आई है। हवा के साथ-साथ गलन के कारण उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। आसामन में बादल नहीं बल्कि घना कोहरा है। छूप नहीं निकल पाने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। अभी और ठंड बढ़ने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications