बोले CM उद्धव ठाकरे- 'नहीं लगेगा Lockdown और नाइट कर्फ्यू लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य'
मुंबई। Uddhav Thackeray Not In Favour Of Night Curfew & Lockdown: तमाम अटकलों और कयासों के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री और शिवसेना (ShivSena) प्रमुख उद्धव ठाकरे(Uddhav Thackeray) ने रविवार को साफ कर दिया कि फिलहाल वो राज्य में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं लगाने जा रहे हैं, हालांकि एक्सपर्ट उन्हें लगातार इसकी सलाह दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि लेकिन ये सब कुछ जनता पर ही निर्भर करता है, अगर वो सावधानी रखेगी तो ऐसी नौबत दोबारा नहीं आएगी।
Recommended Video

सीएम ने कहा कि अभी खतरा टला नहीं है इसलिए हमें आने वाले 6 महीने काफी सतर्क रहने की जरूरत है। हमें फेस मास्क लगाकर ही अपना बचाव करना होगा और हर राज्यवासी को कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा, अगर लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन किया तो ही हम फिर से लॉकडाउन लगाने से बच सकते हैं। अपने संबोधन में सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के उस बयान का भी हवाला दिया , जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके मुताबिक कम से कम 6 महीने तक मास्क लगाना जरूरी है। हालांकि सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थिति नियंत्रण में है, इलाज से बेहतर बचाव है।
कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए
गौरतलब है कि देश में कोरोना का तांडव जारी है, हालांकि केस में कमी आई है। रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए और 341 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा और इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,31,223 हो गई है। इनमें से 1,45,477 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,92,707
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,05,344 हो गई है। बता दें कि देश में बीते सात दिन से 30,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को 3,940 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,92,707 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 74 और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48,648 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications