NSG में हो भारत की एंट्री इसलिए जी-20 में होगी चीन से बात: कैरी

नई दिल्ली। एक बार फिर से NSG में भारत की एंट्री को लेकर अमेरिका ने आवाज उठायी है और कहा है वो इस बारे में चीन से जी-20 सम्मेलन में बात करेगा। भारत दौरे पर आए यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन कैरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि साल के अंत तक भारत NSG का हिस्सा बन जाये।

मालूम हो कि इससे पहले भी न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की नो एंट्री पर अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई थी। चीन ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियाले में हुई मीटिंग में इस बात के लिए भारत का विरोध किया था। जिसके लिए अमेरिका ने चीन को न सिर्फ खरी-खरी सुनाई थी, बल्कि यहां तक कह दिया है कि सिर्फ चीन के कारण भारत एनएसजी का सदस्य नहीं बन सका था।

अब एक बार फिर से कैरी ने इस मसले पर इंडिया का समर्थन करते हुए चीन से इस बारे में बात करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के जल्द प्रवेश की दिशा में तेज प्रयास करेंगे। वो एनएसजी समूह में भारत को शामिल कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बस एक देश की वजह से भारत यह मौका हासिल करने से चूक गया।

जी-20 सम्मेलन

पीएम नरेंद्र मोदी आज वियतनाम की द्विपक्षीय यात्रा पर रवाना होंगे और चीन के हांगझोउ शहर में 4-5 सितंबर को होने वाले जी-20 देशों के सालाना शिखर-सम्मेलन में भाग लेंंगे जहां भारत आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाने जैसेे मसलोंं पर बात कर सकता है।

पहला पड़ाव वियतनाम

मोदी का पहला पड़ाव वियतनाम में होगा जहां से वह तीन सितंबर को हांगझोउ के लिए रवाना होंगे और चार-पांच सितंबर को वहां जी-20 के सम्मेलन में भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+