Covid-19 वैक्सीन पर मिली सफलता को हम पूरी दुनिया के साथ साझा करेंगेः इजरायली राजदूत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच इजरायल से वैक्सीन विकसित करने की दिशा में एक राहत भरी खबर ने पूरी दुनिया को आशान्वित कर दिया है, क्योंकि वर्तमान में हर देश वैक्सीन बनाने का प्रयास में जुटा हुआ है, लेकिन इस बीच जब इजरायल ने दावा किया कि उसने वैक्सीन बना ली है और अब वह वैक्सीन के उत्पादन के बारे में शोध कर रहा है, तो लोगों की उम्मीद परवान चढ़ गई है।

vaccine

बुधवार को भारत में इजरायली राजदूत डॉ रॉन मलका ने बताया है कि अभी वैक्सीन को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा, हम इसको सारी दुनिया के साथ साझा करेंगे।

दरअसल, इजरायल के कोरोनावायरस के एंटीबॉडी के क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने के सवाल पर इजराइली राजदूत डॉ रॉन मलका ने कहा कि अभी प्रॉसेस को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन हां, इजराइल एक एडवांस स्टेज पर है। इजराइल के राजदूत ने कहा कि निश्चित रूप से हम इसे दुनिया के साथ साझा करेंगे।

vaccine

भारत में इजराइल के राजदूत डॉ रॉन मलका कहा कि कोरोना संकट ने भारत और इजराइल को और करीब ला दिया है और इस वक्त दोनों देश कोरोनावायरस के बारे में अपनी जानकारी और सुविधाएं एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि वैक्सीन उत्पादन पर ज्यादा जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं।

vaccine

इजरायल में Covid-19 के बारे में पता लगाने के लिए इस्तेमाल हो रहे एप की सुरक्षा पर उठे विवाद पर राजदूत ने कहा कि हमारे पास कोरानावायरस का पता लगाने, इलाज करने और क्वरंटाइन करने की तकनीक है। इसे लेकर लोगों की मदद और गोपनीयता को संतुलित बैठाने की जरूरत है। ये पूरी प्रकिया न्यायपालिका की निगरानी में हो रही है। इजराइल के लोग यह भी जानते हैं कि यह सीमित अवधि के लिए है।

vaccine

गौरतलब है इजरायली राजदूत मल्का की टिप्पणी इज़राइल के रक्षा मंत्री नफ़्ताली बेनेट के एक दिन बाद आई हैं। जब बेनेट दुनिया ने घोषणा की थी कि इजरायल के शीर्ष जैविक अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने Covid-19 से निपटने के लिए एक एंटीबॉडी विकसित करने में "महत्वपूर्ण सफलता" हासिल की है और कहा था कि उन्हें इस महान सफलता के लिए संस्थान के कर्मचारियों पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+