बोली सेना- 'अब हम तय करेंगे कि कैसे और कहां देना है जवाब '
नई दिल्ली। 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के एक दिन बाद सोमावार को सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO)रणबीर सिंह ने कहा कि अब हम तय करेंगे कि जवाब कैसे देना है। इसके लिए वक्त और जगह हम तय करेंगे। हमारे पास पूरी क्षमता है।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि उरी में तलाशी अभियान पूरा हो गया है। जो आतंकी मारे गए हैं, उनसे पाकिस्तान निर्मित समान, हथियार मिले हैं।
ये सामान मिले
रणबीर सिंह ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान चार ग्रेनड लॉन्चर,चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर,पांच हैंड ग्रेनेड रेडिया सेट और एके राइफल बरामद हुए हैं।
रणबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस साल लाइन ऑफ कंट्रोल (Loc) के उस पार से 17 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है। सेना ने इस सभी को नाकाम किया साथ ही इन घटनाओं में 110 आतंकी मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications