कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, 700 किसानों की मौत का मुद्दा संसद में उठाएंगे

नई दिल्ली, 19 नवंबर। कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ANI से बात करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने कानून वापसी का ऐलान करके किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि ये किसानों की जीत है।

Mallikarjun Kharge

हम किसानों की मौत के मुद्दे को संसद में उठाएंगे- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, "यह किसानों की जीत है, जो इतने दिनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। 700 से अधिक किसानों की इस आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई, इसकी दोषी सिर्फ केंद्र सरकार है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हम इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे।"

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा है कि अन्याय के खिलाफ किसानों को उनकी इस जीत बहुत-बहुत मुबारक हो। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!'

कपिल सिब्बल का ट्वीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए तंज भी कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने ये फैसला पूरी तरह से चुनावी माहौल को देखते हुए लिया है और खासकर यूपी चुनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सिब्बल ने कहा कि यूपी चुनाव को देखते हुए सरकार में देर से ही सही, लेकिन बुद्धिमता आई तो सही।

कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर क्या बोले पीएम मोदी?

आपको बता दें कि गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने आए। उनके इस संबोधन की पहले से जानकारी नहीं दी गई थी। पीएम ने कानूनों का वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा कि हम तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित के लिए लाए थे, लेकिन हम कुछ किसानों को इन कानूनों के बारे में बेहतर तरीके से समझा नहीं पाए। पीएम मोदी ने कहा कि तीन कृषि कानूनों का लक्ष्य किसानों, खासकर छोटे किसानों को सशक्त बनाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+