कोरोना के खिलाफ हम जंग जीतने वाले हैं, अगले एक महीने में वैक्सीन हमारे पास होगी- CM योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar padesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी ने यहां एम्स में आयोजित कार्यक्रम 'स्वस्थ पूर्वी उत्तर प्रदेश-एक पहल' अभियान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने इस वक्त कोरोना महामारी को लेकर जरा भी ढिलाई ना बरती जाए, हम इसके खिलाफ जंग जीतने वाले हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह हमने इंसेफ्लाइटिस पर काबू पाया है, उसी तरह कोरोना पर भी निंयत्रण होने वाला है और ऐसे कामों के लिए एम्स ने हमेशा ही एक उदाहरण पेश किया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कब आएगी Corona Vaccine, CM Yogi ने बताया कब मिलेगी | वनइंडिया हिंदी
    yogi adityanath

    अगले एक महीने में हमारे बीच होगी वैक्सीन- सीएम योगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम और उस पर नियंत्रण की दिशा में हम काफी हद तक सफल साबित हुए हैं। अगले एक महीने में हमारी पास वैक्सीन होगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या मात्र 1.04 फीसदी है। यदि कुछ सीनियर फैकल्टी ने अपने कार्यों में लापरवाही ना बरती होती तो यह आंकड़ा एक फीसदी से भी नीचे होता। हमारे प्रबंधन व नियंत्रण की डब्लूएचओ ने भी सराहना की। इस पर भी रिसर्च पेपर लिखा जाना चाहिए।

    इंसेफ्लाइटिस से प्रदेश के 38 जिले थे प्रभावित- सीएम योगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस में भी शुरुआत रोकथाम से हुई थी, लेकिन आज हम इस बीमारी के खात्मे की तरफ हैं। सीएम ने कहा कि गोरखपुर- बस्ती मंडल, पूर्वी-उत्तरी बिहार व नेपाल के लगभग पांच करोड़ लोगों की स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी गोरखपुर पर है। जब हम समस्या को ठीक से समझ लेते हैं तो बेहतर परिणाम आता है। यहां लोगों ने लंबे समय तक इंसेफ्लाइटिस से होती मौतों को देखा है। 38 जिले इससे सीधे प्रभावित थे। 1977 से मौतें हो रही थीं। इस बीमारी से प्रभावित लोग वोट बैंक तो बने, लेकिन इनके बारे में किसी भी दल ने सत्ता में आने के बाद सोचा तक नहीं।

    इंसेफ्लाइटिस पर पाया 95 फीसदी कंट्रोल- CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने इंसेफ्लाइटिस के मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाया। आज इंसेफ्लाइटिस पर हमने लगभग 95 फीसदी नियंत्रण पा लिया है। एक साल में 600 से 1200 मौतें होती थीं। इस साल इनकी संख्या 21 से 25 के बीच है। यदि हम पोलियो पर विजय प्राप्त कर सकते हैं तो आने वाले दिनों में टीबी को भी नियंत्रित करने में सफल होंगे। जरूरत सिर्फ सकारात्मक भाव काम करने की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+