सपा मुलायम के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव : शिवपाल यादव
उत्तर प्रदेश सरकार से बर्खास्त समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी।
लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने जिस तरह से आज अपने चाचा शिवपाल यादव पर एक्शन लिया है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आज सुबह सीएम अखिलेश यादव ने विधायकों समेत करीब 250 नेताओं के साथ मीटिंग की और उसके बाद शिवपाल यादव को कैबिनेट से बाहर किया।
जिसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए उत्तर प्रदेश सरकार से बर्खास्त समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ ही समय बाद शिवपाल ने मुलायम से मुलाकात की और यह घोषणा की।
Ram Gopal betrayed us to save his son and daughter-in-law from a CBI case, he tried to tarnish party's image: Shivpal Singh Yadav, SP pic.twitter.com/YzT1JoPlYq
— ANI UP (@ANINewsUP) 23 October 2016













Click it and Unblock the Notifications