कांग्रेस नेता ने कहा-राहुल गांधी छोड़ना चाहते हैं अध्यक्ष पद, तो जल्द तलाशा जाए विकल्प

कांग्रेस नेता ने कहा-राहुल गांधी छोड़ना चाहते हैं अध्यक्ष पद,तो जल्द तलाशा जाए विकल्प

नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। पार्टी नेताओं के मनाने पर भी राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है।

 We want Rahul Gandhi to continue as President, if he is insisting then alternative methods have to be found out, it should not be delayed:Tarun Gogoi

पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राहुल गांधी को लेकर कहा है कि पार्टी के नेता यहीं चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहे, लेकिन अगर वो पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब नहीं संभालना चाहते हैं और अपनी जिद पर अड़े हैं तो उन्हें जल्द से जल्द नया विकल्प चुनना चाहिए। एएनआई से बात करने के दौरान तरुण गोगोई ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष के लिए बिना देर किए नए विकल्प की तलाश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने साफ किया है कि पार्टी का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा, वरना हम चाहते हैं कि सोनिया गांधी एक बार फिर से पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी स्वस्थ नहीं है, लेकिन पार्टी के नेताओं की इच्छा है कि वो एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान संभालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+