#Zaira Wasim: जायरा वसीम मामले में नया Twist, मैनेजर तुहिन मिश्रा ने अब कही ये बात

मुंबई। रविवार से फिल्म जगत और सोशल मीडिया पर कश्मीरी गर्ल जायरा वसीम को लेकर बातें हो रही हैं, वजह है जायरा का एक्टिंग छोड़ने का फैसला करना वो भी धर्म की वजह से, जिसके बाद लोग उन्हें लेकर तरह-तरह का बयान दे रहे हैं कि इसी बीच उनके मैनेजर तुहिन मिश्रा ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि अभिनेत्री का सोशल अकाउंट हैक हुआ था, जिसकी जांच चल रही है और हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किसने जायरा का अकाउंट हैक कर यह पोस्ट लिखी है।

मैनेजर ने अपना बयान बदल दिया

मैनेजर ने अपना बयान बदल दिया

लोग अभी कुछ समझ पाते कि फिर से मैनेजर ने नया बयान जारी करके लोगों को भ्रमित कर दिया है, अब तुहिन ने कहा है कि हमने कभी नहीं कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ था। हमने सिर्फ इतना कहा कि हम यह जानना चाहेंगे कि क्या हुआ है। वह पोस्ट उनके द्वारा किया गया था। मैनेजर के मुताबिक इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया टीम को दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस या साइबर सेल में कोई शिकायत नही की गई है।

जायरा वसीम के फैसले पर काफी सवाल खड़े हो गए हैं

जिसके बाद जायरा वसीम के फैसले पर काफी सवाल खड़े हो गए हैं, लोगों ने सोशल मीडिया पर जायरा से सवाल किया है कि क्या कोई आपको डरा रहा है या फिर कुछ और बात है जिसकी वजह से आपने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है, अगर कोई और वजह है तो बताइए, धर्म को बीच में लाकर विवाद ना पैदा कीजिए।

'सीक्रेट सुपरस्टार' का हैरानी भरा ऐलान

'सीक्रेट सुपरस्टार' का हैरानी भरा ऐलान

आपको बता दें कि रविवार को 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान करके चौंका दिया , जायरा ने एक पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था,उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हें लगता है कि वो एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं, जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा सा स्‍टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की थी। जायरा ने लिखा था कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है , मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।

क्या धर्म की वजह से जायरा ने लिया इतना बड़ा फैसला

क्या धर्म की वजह से जायरा ने लिया इतना बड़ा फैसला

जायरा ने साफ शब्दों में लिखा था कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं, नई लाइफस्टाइल में वो फिट नहीं हो पा रही हैं इसी वजह से वो अब थक गई हैं और उन्होंने सिनेमा को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+