NDMA स्थापना दिवस पर पीएम ने कहा, उत्तराखंड ने भारत की कमजोरी दिखाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की तबाही से सही सबक सीखना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्यो में भूमिका निभाने वाली कई केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय वायुसेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, नागरिक प्रशासन, नागरिक उड्डयन से जुड़े उन सभी बहादुर लोगों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं जिन्होंने दूसरों को बचाने में अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा के बाद बचाव और राहत का कार्य संपन्न हो चुका है और पुनर्निर्माण, पुनर्वास और रोजगार की बहाली का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications