हमने नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर खूब पैसे बना लिए हैं: कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

नई दिल्ली, 21 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के कुछ नेता किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आ रहे हैं। अब कर्नाटक के एक कांग्रेसी विधायक का ऐसा बयान आया है, जो पार्टी की बड़ी फजीहत करा सकता है। पार्टी के एमएलए रमेश कुमार ने ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने कई पीढ़ियों से गांधी-नेहरू के नाम पर काफी पैसे जुटा लिए हैं। उनके मुताबिक अब उस कर्ज को चुकाने का वक्त आ गया है।

Congress leader from Karnataka said that for 3-4 generations we have earned a lot of money in the name of Gandhi-Nehru family, now it is time to repay

हमने नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर खूब पैसे बना लिए हैं-कांग्रेस नेता
कर्नाटक में कांग्रेस के एमएलए रमेश कुमार पिछले साल विधानसभा में रेप को लेकर एक बयान की वजह से खूब चर्चा में आए थे। अब उन्होंने फिर एक ऐसा बयान दिया है, जो सोनिया गांधी की मुश्किल को कम करने की जगह पार्टी की और भी ज्यादा फजीहत करवा सकता है। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार का नाम जोड़कर विवादास्पद बयान दिया है और दावा किया है कि कांग्रेस के नेताओं ने इस परिवार के नाम पर खूब पैसे जुटाए हैं।

'3-4 पीढ़ियों से खूब पैसा कमाया है'
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध करने के दौरान रमेश कुमार ने कहा, 'हमने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों से खूब पैसा कमाया है। अगर हम इतना भी त्याग नहीं कर सकते, तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं।' श्रीनिवासपुर के एमएलए ने सोनिया गांधी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की है। गौरतलब है कि वे कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के ने रमेश कुमार की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कन्नड़ में लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के 60 वर्षों के लूटइंडिया कार्यक्रम को बहुत ही खूबसूरती से बताने वाले मेधावी नेता को बधाई!' गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की अगुवाई में सोनिया गांधी के समर्थन में बैंगलुरु के क्वींस रोड स्थित पार्टी ऑफिस से रैली निकाली, जो फ्रीडम पार्क में जनसभा में तब्दील हो गई।

बता दें कि गुरुवार को सोनिया गांधी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुईं। ईडी कांग्रेस से जुड़ी यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है, जो कि नेशनल हेराल्ड अखबार की मालिक है। सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर इसी के शेयरों में हेरफेर का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+