पाक का दावा, मार गिराए 14 भारतीय सैनिक, 1 को जिंदा पकड़ा, भारत का इंकार

नई दिल्ली। पीओके में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार करने के बाद पाकिस्तान की सेना ने नया पैंतरा खेला है। हालांकि उसका ये पैंतरा बहुत देर तक टिक नहीं पाया।

पाक सेना ने अपने मुल्क की मीडिया के हवाले से पैंतरा चला लेकिन उनकी कलई खुल गई।

पाकिस्तानी आर्मी का दावा है कि नियंत्रण रेखा पर उन्होंने भारतीय सेना के 14 जवानों को मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ा है। हालांकि, इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के इस दावे को झूठा बताया है।

जानें आखिर रात के वक्त ही सेना क्यों करती है सर्जिकल स्ट्राइक?

pak army

पाक सेना का झूठ आया सामने

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने भारत के 14 जवानों को मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ा है।

पाक सेना ने दावा किया कि रातभर चली फायरिंग के दौरान उन्होंने 8 भारतीय सैनिकों को मार गिराया, जबकि एक सैनिक जिंदा पकड़ लिया गया है। लोकिन थोड़ी देर बाद ही उन्होंने अपना बयान बदल लिया और दावा किया कि पाक सेना ने 14 भारतीय जवानों को मार गिराया है।

Video: देखें कैसे सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तैयार होते हैं सेना के जाबांज

पाक मीडिया हुआ बेनकाब

pakistan

पाकिस्तान अखबार डॉन की माने तो पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई में आठ भारतीय जवानो मार गिराया।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक जब भारत ने सर्जिकल स्‍ट्राइक कर दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारा, तब पाकिस्‍तान ने जवाबी कार्रवाई की और उनके 8 जवानों को मार गिराया।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की गलत खबर को लेकर जब थू-थू होने लगी तो उन्होंने फौरन खबर को एडिट कर दिया।

पहले 8 भारतीय जवानों के मारे जाने की खबर छापने वाले अखबार ने उसे बदल कर लिखा कि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खबर की हेडलाइन बदलकर लगा दी कि एक भारतीय जवान को जिंदा पकड़ा गया है। वहीं इस खबर पर भारतीय सेना की ओर से जवाब आया कि जवान गलती से एलओसी पार कर दिया।

उसका इस सर्जिकल स्ट्राइक से को लेना-देना नहीं है। वहीं भारतीय सेना ने पाक आर्मी के सभी बयानों को निराधार और झूठा करार दिया है।

गलती से जवान ने पार की एलओसी

वहीं जियो न्‍यूज के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर कहा कि पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में 14 भारतीय जवान मारे गए।

वहीं दावा ये भी किया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान चंदू बाबलूाल चौहान को पाक सेना ने जिंदा पकड़ा है और उसे गुप्‍त स्‍थान पर ले जाया गया है।

हामिद मीर के शो कैपिटल टॉक में मौजूद गेस्ट पाक रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) एजाज अवाज ने मीर के दावे की पुष्ट‍ि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+