'हम असुर शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं', राहुल गांधी ने अपने बयान को फिर दोहराया, BJP ने कसा तंज

Rahul Gandhi Power Remark: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी 'शक्ति' टिप्पणी पर कहा कि वे नफरत से भरी 'असुर-शक्ति' के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। एक तरफ बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने उनका समर्थन किया।

मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का जिक्र करते हुए हिंदू धर्म में जिसे वे 'शक्ति' कहते हैं, उसके खिलाफ पार्टी की लड़ाई पर प्रकाश डाला।

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बाद कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि हम नफरत से भरी 'असुर-शक्ति' के खिलाफ लड़ रहे हैं। राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेताओं ने उनके बयान के लिए उनकी आलोचना की।

भाजपा के कार्यों ने लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों से अपनी अपील पर जोर देते हुए कहा कि वे सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि आज भारत में "कोई लोकतंत्र नहीं" है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कार्यों ने भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को भी मिले 1600 करोड़, कांग्रेस कट मनी की...' अमित शाह ने 'हफ्ता वसूली' पर किया हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+