तेजस्‍वी सूर्या ने कहा- चुनाव से बाहर हो ममता बनर्जी की निरंकुश, तानाशाही और फासीवादी सरकार

कोलकाता। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव के लिए अभी से बंगाल में सक्रिय हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा अभी से चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। सूर्या ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता बनर्जी की यह निरंकुश, तानाशाही और फासीवादी सरकार इस चुनाव में बाहर हो जाए।

bjp

उन्‍होंने कहा कि मैं यह सवाल उन ईमानदार भारतीयों से पूछना चाहता हूं जो पश्चिम बंगाल में फासीवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारतीय संविधान का सम्मान करते हैं और कानून के शासन के लिए खड़े हैं। आपको बता दें कि साल 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने तीन दशक से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज लेफ्ट का सफाया कर दिया था। इसके बाद से ममता बनर्जी सत्ता पर काबिज हैं। यह लगातार तीसरी बार है जब ममता बनर्जी सीएम की कुर्सी पाने की कवायद में हैं।

ममता के रास्‍ते में सबसे बड़ी रुकावट भारतीय जनता पार्टी है क्‍योंकि 2019 में लोकसभा में सफलता हासिल करने के बाद से बीजेपी बंगाल से ममता सरकार का खात्‍मा करने पर तुली हुई है। राज्य में लेफ्ट और कांग्रेस को पीछे छोड़कर बीजेपी अब निर्विवाद रूप से नंबर दो की पार्टी बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+