'हम सब एक मां-बाप की औलाद', गाय, ओम- अल्लाह पर बवाल के बाद बोले मौलाना मदनी
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अरशद मदनी ने एक फिर सभी धर्मों को लेकर बयान दिया है। ओम- अल्लाह, मनु, पैंगबर और आदम की तुलना के बाद उन्होंने कहा है कि हम सभी एक ही मां- बाप की औलाद हैं।

जमीअत उलेमा हिंद (Jamiat Ulema Hind) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने एक बार फिर सभी धर्मों की समानता को लेकर बात कही है। उन्होंने ताजा बयान उस वक्त दिया जब वो एक होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इससे पहले उनके एक विवादित बयान पर जमकर बवाल हुआ था। जिसको लेकर वे एक फिर वो सुर्खियों में आए। अब मौलाना मदनी ने फिर एक बयान दिया है। हमें मजहब से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
मंगलवार को होली मिलने कार्यक्रम में शामिल हुए मौलाना अरशद मदनी ने ग्रामीण क्षेत्रों के भाई चारे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें गांवों की उस परंपरा को जीवित रखने की जरूरत है, जिसमें सभी प्यार के साथ रहा करते थे। मदनी ने कहा कि जो आज फिरकापरस्ती की ईंट रख रहे हैं और नफरत फैलाते हैं उनका वे विरोध करते हैं।
आपसी मेल मिलाप पर जोर देते हुए जमीअत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनी ने होली मिलने के मौके पर आपसी मेलमिलाप को समाज के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा की सभी को प्यार के साथ जिंदगी गुजारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नफरत को पैदा करने से देश पिछड़ जाएगा और लोग बेजार होंगे।
मदनी के पिछले बयान पर जैन मुनि को ऐतराज
मौलाना अरशद मदनी के बयान को लेकर जैन मुनी लोकेश मुनि ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि मदनी की बात से वो सहमत नहीं है। जैन मुनी ने कहा कि मदनी को लेकर मेरे अलावा सर्वधर्म के संत भी सहमत नहीं हैं। मुनी ने कहा कि वे केवल इस बात से सहमत हैं कि हम मिलजुलकर रहें, प्यार से रहें और मोहब्बत से रहें।
मदनी ने क्या कहा था?
मौलाना मदनी ने गाय, ओम, अल्लाह और आदम को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने कहा कि अरे बाबा, इन्हीं को तो हम 'अल्लाह' कहते हैं। इन्हीं को तो तुम 'ईश्वर' कहते हो। फारसी बोलने वाले 'खुदा' और अंग्रेजी बोलने वाले 'गॉड' कहते हैं। इसका मतलब ये है कि मनु यानी आदम, ओम यानी अल्लाह को पूजते थे। ये हमारे मुल्क की ताकत है।' मौलाना ने दावा किया था कि इस्लाम भारत के लिए नया मजहब नहीं है। 'अल्लाह' यानी 'ओम' ने मनु यानी आदम को यहीं उतारा। उन्होंने एक 'अल्लाह' यानी एक 'ओम' की इबादत करने को कहा। इसके बाद पैगंबरों ने भी यही संदेश दुनिया को दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications